नई दिल्ली, जुलाई 9 -- फोगनिनी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस को अलविदा कहा लंदन। दुनिया के पूर्व शीर्ष 10 खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी ने पिछले हफ्ते कार्लोस अल्काराज के खिलाफ विम्बलडन के पहले दौर मे हार के बाद बुधवार को पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया। इटली के 38 साल के फोगनिनी को अल्काराज ने पहले दौर के मैच में साढ़े चार घंटे से अधिक समय में 7-5, 6-7, 7-5, 2-6, 6-1 से हराया था। यह फोगनिनी की टूर स्तर पर लगातार 10वीं हार थी। उन्होंने 2025 में अपने सभी सात मुकाबले गंवाए हैं। फोगनिनी ने इससे पहले कहा था कि वह सत्र के अंत में अपने करियर को खत्म करेंगे लेकिन बुधवार को उन्होंने ऑल इंग्लैंड क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करके संन्यास की घोषणा की। फोगनिनी ने कहा, यह अलविदा करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। विम्बलडन फोगनिनी का 63वां ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था। उनका ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.