नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- ज्वेरेव ने दर्शक को निकालने की मांग की म्यूनिख (जर्मनी)। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने म्यूनिख ओपन क्वार्टर-फाइनल में घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों पर उन्हें परेशान करने वाले एक दर्शक को बाहर निकालने की मांग की है। जर्मनी के शीर्ष खिलाड़ी डचमैन टैलोन ग्रीक्सपूर के खिलाफ दूसरे सेट में 5-5 पर सर्विस कर रहे थे, तभी प्रशंसक ने उनके खिलाफ कुछ व्यक्तिगत टिप्पणी की। ज्वेरेव ने चेयर अंपायर फर्गस मर्फी से बात की। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था, 'फर्गस, कृपया उसे बाहर निकालो। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि दर्शक को स्टेडियम से बाहर निकाला गया या नहीं। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल के ट्रॉफी समारोह के दौरान भी ज्वेरेव को एक दर्शक ने परेशान किया था। 27 वर्षीय खिलाड़ी पर 2020 में उनकी पूर्व प्रेमिका ओलेया शारिपोवा ने हिंसा का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.