नई दिल्ली, फरवरी 7 -- टी-20 विश्व कप पर गूगल ने बनाया डूडल नई दिल्ली। सोशल मीडिया सर्च इंजन गूगल ने भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में शनिवार से शुरू हुए आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के लिए डूडल बनाया है। इस खास डूडल में क्रिकेट की गेंद, बल्ले, स्टंप और रनों की आकृति को उकेरा गया है। इस बार के विश्व कप में तकनीक की भी विशेष भूमिका रहेगी। गूगल का जेमिनी मंच आधिकारिक 'एआई फैन कंपेनियन' के रूप में पेश किया गया है जो दर्शकों को क्रिकेट के नियमों की सरल व्याख्या करेगा और 'क्रेजी फैन' अवतार कॉन्टेस्ट जैसे रोचक अनुभव उपलब्ध कराएगा। तकनीक और क्रिकेट के अनूठे संगम के साथ विश्व कप न केवल खेल के मैदान पर बल्कि डिजिटल दुनिया में भी एक नई चमक बिखेरेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...