नई दिल्ली, जनवरी 6 -- टी-20 : पाक के खिलाफ शनाका श्रीलंकाई कप्तान कोलंबो। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान दासुन शनाका को दी है। तीन मैच की सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में होंगे। पहला मैच 7 जनवरी, दूसरा 9 जनवरी और तीसरा 11 जनवरी को खेला जाएगा। यह सीरीज 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप से पहले महत्वपूर्ण है। टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी-20 विश्व कप के लिए प्रारंभिक टीम में नहीं थे। श्रीलंकाई टीम : दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसाल परेरा, धनंजय डि सिल्वा, चरित असालंका, जनिथ लियानागे, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महेश तीक्ष्णा, ट्रैवीन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान थुशारा, ईशान मलिंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...