नई दिल्ली, फरवरी 22 -- टीम दबदबा कायम करना चाहती है : मंधाना एडिलेड। भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम लगातार शीर्ष पर बने रहकर विश्व क्रिकेट पर दबदबा कायम करना चाहती है। पिछले साल पहली बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें इस साल के आखिर में होने वाले टी-20 विश्व कप पर हैं। मंधाना ने बीसीसीआई टीवी से कहा, हम ऐसे बदलाव के दौर में हैं जहां हम विश्व क्रिकेट पर दबदबा बनाना चाहते हैं। हम किसे हराते हैं, कहां हराते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बस उन्हें लगातार हराने और शीर्ष पर बने रहने में सफल होना चाहते हैं। मंधाना ने कहा, पिछला साल वनडे का था लेकिन अब हम टी-20 पर काम कर रहे हैं। हम यह भी तय कर रहे हैं कि टी-20 के लिए हमारी सर्वश्रेष्ठ एकादश और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी कैसे होने चाहिए। डब्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.