नई दिल्ली, जनवरी 20 -- जोबर्ग सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)। ल्यूस डु प्लोय के तूफानी अर्धशतक और प्रेनेलन सुब्रायन के तीन विकेट की बदौलत जोबर्ग सुपर किंग्स ने यहां पार्ल रॉयल्स पर 44 रन की आसान जीत के साथ एसए20 क्रिकेट के प्लेऑफ में जगह बना ली। डु प्लोय के 27 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी से सुपर किंग्स ने पांच विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में रॉयल्स की टीम दबाव में बिखर गई तथा लहुआंड्रे प्रिटोरियस के 25 गेंदों में 32 रन और डैन लॉरेंस के 45 रन के बावजूद 18.1 ओवरों में मात्र 122 रन पर ऑल आउट हो गई। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 28 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम बुधवार को पहले क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर काबिज प्रिटोरिया कैपिटल्स से भिड़ेगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली रॉयल्...