नई दिल्ली, मई 13 -- लंदन। ब्रिटेन के पूर्व टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे अब 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच के कोच नहीं होंगे। दोनों ने दिग्गजों ने मंगलवार को आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। जोकोविच ने पिछले साल नवंबर में मरे को अपना कोच बनाया था। करीब छह महीने तक सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच के कोच रहे। इस दौरान जोकोविच ने 36 मैच खेले जिसमें से 25 जीते और 11 हारे। जोकोविच अब जुलाई मैं जब आठवीं बार विम्बलडन की ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेंगे तो मरे उनके साथ नहीं होंगे। मरे की कोचिंग में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे पर चोट के चलते मुकाबले के बीच से हट गए थे। जोकोविच के लिए यह सत्र अच्छा नहीं रहा है वह पिछले पांच टूर्नामेंट में से चार में पहले ही दौर में बाहर हो गए। मियामी ओपन के फाइनल में 19 साल के जैकब मेंसिन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.