नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- जेकेसीए की मतदाता सूची पर क्लबों की आपत्ति जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) से मान्यता प्राप्त कई क्लबों ने संघ चुनावों के लिए तैयार मतदाता सूची पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि संविधान का उल्लंघन करते हुए 16 क्लबों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। अक्तूबर में उच्चतम न्यायालय ने आदेश की तारीख से 12 सप्ताह की अवधि के भीतर चुनाव कराने के लिए अचल कुमार जोती (सेवानिवृत्त आईएएस) को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था। क्लबों ने संयुक्त बयान में कहा है, मतदान के पात्र 23 क्लबों में से 16 से अधिक क्लबों को बाहर कर दिया गया है। उनकी स्थिति व प्रतिनिधित्व स्वीकृत संविधान के अनुसार होने के बावजूद उन्हें अदालत जाने के लिए मजबूर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.