नई दिल्ली, फरवरी 1 -- जूनियर पुरुष स्कीट टी2 ट्रायल्स में पंजाब का क्लीन स्वीप नई दिल्ली। शॉटगन राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स 1 एवं 2 के अंतर्गत जूनियर पुरुष स्कीट टी2 फाइनल में पंजाब के निशानेबाजों ने पोडियम पर कब्जा जमा लिया। हरविराज सिंह, हरजीज सिंह अटवाल और गुरफतेह सिंह संधू ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया। सीनियर वर्ग में अनंतजीत सिंह नरूका ने 36 का परफेक्ट स्कोर कर ट्रायल 2 फाइनल जीता जबकि महिला वर्ग में यशस्वी राठौड़ ने केवल एक निशाना चूकते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। सीनियर पुरुष फाइनल में नरूका ने सभी 36 निशाने साधे। ज्योतिरादत्यि सिंह सिसोदिया ने भी 34वें टारगेट तक परफेक्ट स्कोर रखा, लेकिन 35/36 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अभय सिंह सेखों ने 30 निशानों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.