नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- जयराज सिंह संधू को विश्व समुद्र ओपन में बढ़त नई दिल्ली। जयराज सिंह संधू ने मंगलवार को यहां दिल्ली गोल्फ क्लब में विश्व समुद्र ओपन के पहले दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से बढ़त बना ली। चंडीगढ़ के जयराज से एक शॉट पीछे मणि राम दूसरे स्थान पर हैं। वीर अहलावत, युवराज सिंह और संजीव कुमार दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। कोहरे के कारण सुबह खेल 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। फिर खराब रोशनी के कारण शाम पांच बजकर 35 मिनट पर जब खेल समाप्त किया गया तो 126 में से 22 खिलाड़ियों ने पहले दौर का खेल पूरा नहीं किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.