नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- चोटिल शाहीन का टी-20 विश्व कप खेलना संदिग्ध कराची। पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की चोट के कारण उनका भारत और श्रीलंका में अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है। मंगलवार को उन्हें बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। उसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौट गए। शाहीन को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में उपचार के लिए बुलाया है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी चोट पर प्रारंभिक फीडबैक यही मिला है कि उन्हें पूरे आराम की जरूरत है और चोट से उबरने में समय लगेगा। हालांकि उसके बारे में बोर्ड के डॉक्टरों से मिलकर ही पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...