नई दिल्ली, जून 16 -- घुड़सवारी महासंघ के खाते फ्रीज, भारत में कई प्रतियोगिताएं रद्द नई दिल्ली। भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) द्वारा वैश्विक संचालन संस्था फेडरेशन ऑफ इक्विसटेरियन इंटरनेशनल (एफईआई) को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण कम से कम 24 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं। ईएफआई को जनवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए एफईआई अधिकारियों को लगभग 27 लाख रुपये का भुगतान करना था। हालांकि गुटों में अंदरूनी लड़ाई के कारण महासंघ का खाता फ्रीज हो गया है जिससे बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एफईआई को कैलेंडर से इन प्रतियोगिताओं को हटाने पर मजबूर होना पड़ा है। ईएफआई ने 16 जून 2025 तक पैरा ड्रेसेज पर एक कार्यशाला सहित 12 स्पर्धाएं गंवा दी हैं और अक्तूबर तक 12 और गंवाने की आशंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.