नई दिल्ली, फरवरी 9 -- घरामी तिहरे शतक से चूके, बंगाल का अंतिम-4 में पहुंचना तय कल्याणी (पश्चिम बंगाल)। सुदीप कुमार घरामी ऐतिहासिक तिहरा शतक बनाने से सिर्फ एक रन से चूक गए। लेकिन उनकी 596 गेंद और करीब 15 घंटे की बल्लेबाजी से बंगाल ने क्वार्टर फाइनल के चौथे दिन पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के बाद सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली। मैराथन पारी खेली : 26 वर्षीय घरामी ने 930 मिनट की मैराथन पारी में 31 चौके और छह छक्के से 299 रन जड़े जिससे बंगाल ने पहली पारी में 629 रन बनाए। पहली पारी में 295 रन पर सिमटने वाले आंध्र ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 64 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स के समय कप्तान रिकी भुई 18 और नीतीश कुमार रेड्डी एक रन पर क्रीज पर थे। बंगाल को पारी की हार से बचने के लिए 270 रन और बनाने होंगे। दूसरी ओर, बंगाल को...