नई दिल्ली, जुलाई 21 -- भाटिया, राय शीर्ष 35 में, शेफलर पहली बार बने चैंपियन पोर्टरश (उत्तरी आयरलैंड)। भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया ने 'द ओपन गोल्फ में संयुक्त 30वें स्थान पर रहकर मेजर (गोल्फ के चार बड़े टूर्नामेंट) में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया। अमेरिका के स्कॉटी शेफलर ने अंतिम राउंड में तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ 'द ओपन जीत लिया। यह शेफलर की करियर की चौथी और साल की दूसरी मेजर चैंपियनशिप है। शेफलर का कुल स्कोर 17 अंडर का रहा। भाटिया लगातार दूसरे साल चारों मेजर खेलने में सफल रहे। इस 23 साल के खिलाड़ी ने चार बर्डी और दो बोगी की मदद से दो अंडर 69 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर चार अंडर (73-68-70-69) का रहा। भारतीय मूल के ब्रिटेन के गोल्फर आरोन राय संयुक्त 34वें स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.