नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- तमिलनाडु ओपन : अर्जुन ने छह शॉट की बढ़त ली कोयंबटूर। अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में लगे दिल्ली के अर्जुन प्रसाद ने तमिलनाडु ओपन गोल्फ के तीसरे दिन गुरुवार को चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर छह शॉट की बड़ी बढ़त कायम कर ली। दिल्ली के 26 साल के इस खिलाड़ी का कुल स्कोर आठ अंडर 208 (70-70-68) हो गया है। वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज श्रीलंका के एन थंगराज (72-73-69), नोएडा के अर्जुन शर्मा (72-72-70) और दिल्ली के अंशुल कब्थियाल (74-69-71) से छह शॉट आगे हैं। इन तीनों का कुल स्कोर दो अंडर 214 है। बांग्लादेश के जमाल हुसैन 74 का कार्ड खेलने के बाद दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.