नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- अहलावत स्विट्जरलैंड में संयुक्त 33वें स्थान पर क्रांस मोंटाना (स्विट्जरलैंड)। भारत के वीर अहलावत अंतिम दौर में दो अंडर 68 के स्कोर से यूरोपीय मास्टर्स गोल्फ में संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर रहे। डीपी विश्व टूर पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे अहलावत का कुल स्कोर नौ अंडर रहा। उन्होंने चार दौर में 69, 64, 70 और 68 के स्कोर बनाए। अहलावत ने लगातार चौथी बार कट हासिल किया। वह अभी डीपी विश्व टूर तालिका में 129वें स्थान पर हैं और अगर कुछ और टूर्नामेंट में अच्छे नतीजे हासिल करते हैं तो टूर पर अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। शुभंकर शर्मा इस हफ्ते लगातार 13वें टूर्नामेंट में कट हासिल करने में विफल रहे। दो बार के विजेता थ्रिस्टन लॉरेंस ने अंतिम दौर में 66 के स्कोर से दो शॉट की बढ़त से खिताब जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.