नई दिल्ली, मार्च 15 -- अवनि, प्रणवी को वुमेंस क्लासिक में कट मिला कोफ्स हार्बर। भारतीय गोल्फर अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स ने यहां बारिश से प्रभावित ऑस्ट्रेलियन वुमें क्लासिक में कट हासिल किया जबकि इनसे ज्यादा अनुभवी दीक्षा डागर ऐसा करने में विफल रहीं। पहले दौर में 72 का कार्ड खेलने वालीं अवनि ने दूसरे दौर में इवन पार 70 का स्कोर बनाया जिससे 36 होल में वह दो ओवर पर थीं। अपने पहले ही सत्र में खेल रहीं अवनि संयुक्त 40वें स्थान पर बनी हुई हैं। प्रणवी उर्स (73-71) ने संयुक्त 60वें स्थान पर रहकर कट हासिल किया। शीर्ष 60 गोल्फर अंतिम दौर खेलेंगी। दो बार की लेडीज यूरोपीय टूर की विजेता दीक्षा डागर 74 और 73 के कार्ड खेलकर कट से चूक गईं जो चार ओवर का था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.