नई दिल्ली, मार्च 23 -- गोल्फ : जूनियर स्तर पर 'सिक्सेज प्रारूप में होगी प्रतियोगिता गुरुग्राम। छह राज्यों के युवा गोल्फर सोमवार को यहां डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में छह-होल वाले 'सिक्सेस जूनियर टूर्नामेंट में भाग लेंगे। इसका उद्देश्य इस खेल को टी-20 और टी-10 क्रिकेट की तरह अधिक गतिशील बनाना है। विश्व गोल्फ नियम नियामक संस्था 'द आरएंडए के साथ साझेदारी में आयोजित इस टीम आधारित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को छह होल के खेल में कौशल दिखाना होगा। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) के अध्यक्ष ब्रिजिंदर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि नया प्रारूप युवा पीढ़ी के बीच गोल्फ की लोकप्रियता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, यह खेल को अधिक रोमांचक और आकर्षक अनुभव में बदलने की क्षमता रखता है। इसमें नई पीढ़ी कम समय में खेल के रोमांच का आनंद ले सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.