नई दिल्ली, मार्च 17 -- गोकुलम केरला ने नामधारी एफसी को हराया श्री भैनी साहिब (पंजाब)। गोकुलम केरला एफसी ने नौ खिलाड़ियों तक सिमटी नामधारी एफसी को सोमवार को आई लीग फुटबॉल में 3-1 से हरा दिया। थाबिसो ब्राउन (57वां मिनट), एडामा नियाने (81वां) और इगनासियो एबेलेडो (92वां) ने गोकुलम के लिए गोल दागे जबकि नामधारी का एकमात्र गोल मनवीर सिंह ने 63वें मिनट में किया। गोकुलम 19 मैचों में 31 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। शीर्ष पर चर्चिल ब्रदर्स उससे तीन अंक आगे है जिसके पास एक ही मैच बचा है। गोकुलम को अभी तीन मैच और खेलने हैं। नामधारी के डिफेंडर सुखनदीप सिंह को 27वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिलने से टीम के दस ही खिलाड़ी मैदान पर रह गए। 60वें मिनट में असंतोष जताने पर क्लेडसन कार्वाल्हो को भी लालकार्ड दिखाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.