नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- गैरी कर्स्टन नामीबिया पुरुष क्रिकेट टीम के सलाहकार विंडहोक। नामीबिया क्रिकेट ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर और मशहूर अंतरराष्ट्रीय कोच गैरी कर्स्टन को अपनी पुरुष क्रिकेट टीम का सलाहकार नियुक्त किया है। नामीबिया क्रिकेट ने यह नियुक्ति ऐसे समय की है जब टीम पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियां कर रही है। कर्स्टन राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच क्रेग विलियम्स के साथ मिलकर काम करेंगे। 56 साल के कर्स्टन पहले भारतीय टीम के भी मुख्य कोच रह चुके हैं और उन्होंने 2011 में भारत को दूसरा पुरुष क्रिकेट विश्व कप खिताब दिलाया था। बाद में उन्होंने अपने देश दक्षिण अफ्रीका को कोचिंग दी और हाल ही में पाकिस्तान की नेशनल टीम के साथ भी काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.