नई दिल्ली, जून 25 -- गुप्ता को हरा लियोंग बने एशियाई 6-रेड स्नूकर चैंपियन कोलंबो। मलेशिया के क्यू (स्नूकर और बिलियर्ड्स) खिलाड़ी थोर चुआन लियोंग ने बुधवार को एशियाई 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के पारस गुप्ता को शिकस्त दे दी। मलेशिया के पूर्व विश्व चैंपियन ने भारतीय खिलाड़ी पर 6-2 से आसान जीत दर्ज की। दोनों ने दिन में सेमीफाइनल में उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की थी। गुप्ता ने इससे पहले कतर के पूर्व विश्व (15-रेड) चैंपियन अली अल ओबैदली को एकतरफा सेमीफाइनल में 5-1 से हराया था। दूसरी ओर, लियोंग ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के तीन बार के विश्व चैंपियन (15-रेड) मुहम्मद आसिफ को 5-2 से शिकस्त दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.