नई दिल्ली, मार्च 24 -- 43 की उम्र में धौनी की फुर्ती देख हैरान हुए हेडन चेन्नई। महेंद्र सिंह धौनी ने 43 साल की उम्र होने के बावजूद आईपीएल मैच में जैसी फुर्ती दिखाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया, उसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन मंत्रमुग्ध हो गए। पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बाद इस टीम की तरफ से खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। धौनी ने नूर अहमद की गेंद पर तुरंत गिल्लियां उड़ा कर सूर्यकुमार को वापस भेज दिया। स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार धौनी ने स्टंपिंग को महज 0.12 सेकंड में अंजाम दिया। हेडन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो में कहा, उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाई। नूर अहमद लेग साइड में गेंदबाजी कर रहा था और ऐसे में स्टंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.