नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- 'दबाव न ले तो विश्व कप जीत सकती है महिला टीम मुंबई। भारत की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सुलक्षणा नाइक को यकीन है कि भारतीय महिला टीम घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने में सक्षम है, बशर्ते वह दबाव से निपट सके। दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली नाइक ने विश्व कप ट्रॉफी दौरे के दौरान एक पैनल चर्चा में कहा, यह टीम विश्व कप जीतने में पूरी तरह सक्षम है। मैं केवल दबाव को लेकर चिंतित हूं। उन्हें दबाव नहीं लेना चाहिए। भारतीय महिला टीम वनडे विश्व कप नहीं जीत पाई है। वह 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट में यह इंतजार खत्म करने की कोशिश करेगी। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य नाइक ने कहा, भारतीय महिला टीम को इसकी आदत डालनी चाहिए। भारतीय पुरुष टीम इसकी आदी हो चुकी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.