नई दिल्ली, जुलाई 14 -- सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा लंदन। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का विकेट लेने के बाद आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए सोमवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। उन्हें खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। आईसीसी ने बयान में कहा, सिराज ने विकेट लेने के बाद फॉलो-थ्रू में बल्लेबाज के करीब जाकर जश्न मनाया और जब डकेट पवेलियन लौटने लगे तो उनके शरीर को स्पर्श भी किया। यह उनका 24 महीने की अवधि में दूसरा अपराध था, जिससे उनके डिमेरिट अंकों की संख्या दो हो गई है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या अधिक डिमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.