नई दिल्ली, मार्च 8 -- महिला दिवस पर रॉयल्स ने लांच की 'पिंक प्रॉमिस जर्सी जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक मई को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए 'पिंक प्रॉमिस जर्सी लांच की। राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन (आरआरएफ) ने महिलाओं के नेतृत्व वाली पहल को बढ़ावा देने के लिए 'औरत है तो भारत है नामक अभियान फिल्म लॉन्च की। रॉयल्स की टीम राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण परिवर्तन के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए खरीदे गए हर टिकट के लिए 100 रुपये का योगदान भी करेंगे। इस विशेष 'ऑल-पिंक रॉयल्स जर्सी की बिक्री से होने वाली राशि सीधे आरआरएफ को इसके सामाजिक प्रभाव पहल का समर्थन करने के लिए जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.