नई दिल्ली, फरवरी 27 -- पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स से मेंटोर के तौर पर जुड़े नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को आईपीएल के सत्र से पहले गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स का मेंटोर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया गया। इस 44 साल के पूर्व खिलाड़ी ने 2014 में दिल्ली की टीम की कप्तानी की थी। वह पहली बार आईपीएल में कोचिंग से जुड़ी किसी भूमिका में दिखेंगे। वह खिलाड़ी के तौर पर 2009 से 2016 तक इस लीग का हिस्सा रहे हैं। कैपिटल्स में वह हेमांग बदानी की अगुआई वाली कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे। बदानी को पिछले साल अक्तूबर में मुख्य कोच बनाया गया। इसमें सहायक कोच मैथ्यू मॉट, गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव भी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने कभी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। यह टीम 2020 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे मुंबई इंडियंस से हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.