नई दिल्ली, मार्च 25 -- न्यूजीलैंड की वनडे टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल दुबई। पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त लेने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने आगामी वनडे मैचों के लिए घोषित टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी है। तीन मैचों की सीरीज में टॉम लैथम कप्तान होंगे जबकि सफेद गेंद के कप्तान मिचेल सेंटनर टीम में नहीं होंगे। प्रथम श्रेणी सर्किट में वेलिंगटन फायरबर्ड्स के लिए खेलने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निक केली और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुहम्मद अब्बास को पहली बार टीम में जगह दी गई है। आईपीएल में खेल रहे राचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स और सेंटनर टीम से बाहर हैं। पहला मैच 29 मार्च, दूसरा 2 अप्रैल और तीसरा 5 अप्रैल को होगा टीम : टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.