नई दिल्ली, जून 15 -- चोटिल डॉगेट की जगह एबॉट ऑस्ट्रेलियाई टीम में सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट कूल्हे की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सीन एबॉट को टीम में बुलाया गया है। डॉगेट वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिजर्व खिलाड़ी थे। डोगेट की तरह एबॉट भी टेस्ट स्तर पर अनकैप्ड हैं, वे इस साल की शुरुआत में श्रीलंका गई ऑस्ट्रेलियाई टीम में थे और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी टीम में थे। लेकिन वह टेस्ट में अभी पर्दापण नहीं कर पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 25 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले अगले सप्ताह के मध्य में बारबाडोस पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.