नई दिल्ली, जनवरी 29 -- एसए20 : कैपिटल्स ने सुपर किंग्स को हराया सेंचूरियन। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर बोनस अंक के साथ एसए 20 लीग के प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। कैपिटल्स ने मंगलवार रात खेले गए मैच में सुपर किंग्स को नौ विकेट पर 99 रन पर रोक दिया। फिर चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए मार्कस एकेरमैन ने 22 गेंद में 39 रन बनाए। इस जीत के साथ कैपिटल्स 14 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि सुपर किंग्स 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। कैपिटल्स को दौड़ में बने रहने के लिए हर हालत में जीतना था और विल जैक्स ने पावरप्ले में दो ओवर डालकर सिर्फ दो रन दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.