नई दिल्ली, अगस्त 11 -- कोठारी और अरोड़ा क्वार्टर में, चावला और नताशा बाहर चेंगदू (चीन)। भारत के सौरव कोठारी और शिवम अरोड़ा सोमवार को विश्व खेलों में अपनी-अपनी क्यू खेल स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। कोठारी अपने अंतिम लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन के डेरिल हिल से 1-2 से हार गए। फिर भी तीन खिलाड़ियों के बीच टाई के बाद बेहतर फ्रेम औसत ( 1) के साथ अंतिम आठ चरण में प्रवेश किया। अरोड़ा ने प्री क्वार्टर में केविन जरेकानी को 5-1 से हराया। हालांकि कमल चावला और नताशा चेतन ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाए। चावला पूर्व पेशेवर खिलाड़ी माइकल जॉर्जियो से 1-2 से हार गए। महिलाओं के 6-रेड स्नूकर में नताशा बेल्जियम की वेंडी जैन्स से 1-2 से हारकर खेलों से बाहर हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.