नई दिल्ली, फरवरी 1 -- कृष्णा जयशंकर ने अपना ही शॉट पुट रिकॉर्ड तोड़ा अल्बुकर्क (अमेरिका)। भारत की कृष्णा जयशंकर मेनन ने शनिवार को न्यू मैक्सिको टीम ओपन 2026 एथलेटिक्स मीट में महिलाओं के इंडोर शॉट पुट स्पर्धा में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर करते हुए खिताब जीत लिया। पूर्व भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रसन्ना और जयशंकर मेनन की बेटी कृष्णा ने 16.63 मीटर थ्रो से खिताब जीता और अपने पिछले 16.03 मीटर के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया, जो उन्होंने पिछले साल यहीं बनाया था। हन्ना रिचर्डसन (15.94 मीटर) दूसरे और एलेशा लेन (14.52 मीटर) तीसरे स्थान पर रहीं। नेशनल रिकॉर्ड को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) से मंजूरी मिलनी शेष है। महिलाओं के शॉट पुट में भारत का आउटडोर नेशनल रिकॉर्ड (18.41 मीटर) आभा खटुआ के नाम है, जिन्होंने फेडरेशन कप 2024 में यह उपलब्धि हासिल...