नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- कुराश के राष्ट्रीय शिविर के लिए 1.12 करोड़ रु की मदद नई दिल्ली। अगले वर्ष होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के तहत भारत की कुराश टीम भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के गांधीनगर स्थित क्षेत्रीय केंद्र में 25 दिन के सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में भाग ले रही है। इस 25 दिवसीय शिविर की शुरुआत 21 नवंबर को हुई जिसे साइ की 'टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप' (टीएजीजी) योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। शिविर में शामिल 52 सदस्यों में 48 खिलाड़ी और चार कोच हैं। इन्हें राष्ट्रीय खेल महासंघों की सहायता (एएनएसएफ) योजना के अंतर्गत 1.12 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। खेल मंत्रालय ने कुराश के राष्ट्रीय खेल महासंघ की मान्यता रद्द कर दी है, इसके बावजूद साइ सुनिश्चित कर रहा है कि खिलाड़ी अच्छी ट्रेनिंग जारी रख सकें।

हिंदी हिन्दु...