नई दिल्ली, जनवरी 2 -- कई मुद्दों पर अपमानित किया गया : गिलेस्पी कराची। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि मुख्य कोच के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कई मुद्दों पर उन्हें अपमानित किया जिनमें हाई परफॉर्मेंस कोच टिम नीलसन को बर्खास्त करना भी शामिल था। पीसीबी ने अप्रैल 2024 में गिलेस्पी को टेस्ट के लिए मुख्य कोच बनाया था। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन को सफेद गेंद के प्रारूपों के लिए मुख्य कोच बनाया गया था। नौ महीने के छोटे कार्यकाल के बाद पद छोड़ने के कारण पर उन्होंने कहा, पीसीबी ने बिना मुझसे बात किए सीनियर सहायक कोच को बर्खास्त कर दिया। मुख्य कोच के रूप में मुझे यह स्थिति अस्वीकार्य लगी। कई अन्य मुद्दे भी थे जिनसे मुझे पूरी तरह से अपमानित होना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...