नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- ओवाले और मोंटिएल फीफा पुरस्कार से सम्मानित दोहा। महिला फुटबॉल की अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी लिजाबेथ ओवाले के 'स्कॉर्पियन किक' और सैंटियागो मोंटिएल के लंबी दूरी के 'ओवरहेड शॉट' को मंगलवार को बीते सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ गोल के फीफा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने गोल करते समय गेंद को नेट की ओर पीठ करके मारा था। ओवाले ने मेक्सिकन लीग में हवा में उछलते हुए अपनी ऐड़ी से गेंद को फ्लिक कर गोल किया था। यह गोल स्कॉर्पियन किक कहलाता है। मोंटिएल ने अर्जेंटीना की 'प्राइमेरा डिविजन' में कॉर्नर से डिफेंडर के हेडर के बाद उछलती हुई गेंद को लगभग 22 मीटर (यार्ड) दूर से हवा में उछलकर ओवरहेड शॉट से गोल में बदल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.