नई दिल्ली, जनवरी 4 -- ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीस ने ख्वाजा की तारीफ की सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा को संन्यास की घोषणा पर शानदार करियर के लिए बधाई दी है। ऑस्ट्रेलिया के साथ रविवार से शुरू हुए पांचवां एशेज टेस्ट 39 साल के ख्वाजा का आखिरी मैच होगा। इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री अल्बनीस ने 'एक्स' पर लिखा, उस्मान, आपने मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के लिए जो कुछ भी किया है और मैदान के बाहर ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए धन्यवाद। आप अपने रिकॉर्ड, अपनी विरासत और उन सभी के लिए जो आपके नक्शेकदम पर चलेंगे, आपने जो मिसाल कायम की है, उस पर गर्व कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.