नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- ऐश्वर्य को विश्व रिकॉर्ड के साथ थ्री पी में स्वर्ण नई दिल्ली / भोपाल। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने मंगलवार को राष्ट्रीय निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन फाइनल में 470.5 का विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। ऐश्वर्य का स्कोर मौजूदा विश्व रिकॉर्ड से 1.6 अंक अधिक है। नौसेना के निशानेबाज नीरज कुमार ने 463.7 अंकों के साथ रजत जीता और उत्तर प्रदेश के अखिल श्योरान ने 451.8 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली में शॉटगन प्रतियोगिता में गुरजोत सिंह ने 55 निशाने लगाकर पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने नौ बार के राष्ट्रीय चैंपियन मेराज अहमद खान (54 निशाने) को मामूली अंतर से हराया। राष्ट्रीय शूटिंग में मेराज का यह 26वां पदक था। 43 निशाने ल...