नई दिल्ली, जुलाई 9 -- एसए-20 का चौथा सत्र 26 दिसंबर से, फाइनल 25 जनवरी को जोहानिसबर्ग। एसए-20 लीग के चौथे सत्र की शुरुआत 26 दिसंबर को न्यूलैंड्स में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस केप टाउन और डरबन के सुपर जायंट्स के बीच 'बॉक्सिंग डे मुकाबले से होगी जिसका फाइनल 25 जनवरी को होगा। आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। क्वालिफायर एक 21 जनवरी, एलिमिनेटर 22 जनवरी और क्वालिफायर दो मुकाबला 23 जनवरी को होगा। खिलाड़ियों की नीलामी 9 सितंबर को होगी। लीग के मैच नए साल के दिन जारी रहेंगे जब जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स वांडरर्स में आमने-सामने होंगे। लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा, हम पहली बार नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के दिन के मैचों की मेजबानी को लेकर भी उत्साहित हैं। हम प्रशंसकों के साथ नए साल के जश्न का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.