नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- एशिया कप : रिचर्डसन, पाइक्रॉफ्ट मैच अधिकारियों में शामिल दुबई। अनुभवी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट एशिया कप में अधिकारियों के पैनल का नेतृत्व करेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने सोमवार को टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के लिए मैच अधिकारियों की नियुक्ति की पुष्टि की। अंपायरों के पैनल में भारत के वीरेंद्र शर्मा और रोहन पंडित के अलावा श्रीलंका के रवींद्र विमलसिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे भी शामिल हैं। ग्रुप चरण के लिए नामित अन्य अंपायरों में अफगानिस्तान के अहमद पाकतीन और इजातुल्लाह सफी, पाकिस्तान के आसिफ याकूब और फैसल अफरीदी तथा बांग्लादेश के गाजी सोहेल और मसूदुर रहमान शामिल हैं। पाइक्रॉफ्ट 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। पल्लियागु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.