नई दिल्ली, फरवरी 4 -- एशियाई स्नूकर : फाइनल में हाओहुई से हारे आडवाणी दोहा। भारत के दिग्गज पंकज आडवाणी का एशियाई स्नूकर में खिताब बचाने का सपना फाइनल में चीन के डेंग हाओहुई के खिलाफ 1-4 की हार से टूट गया। भारतीय खिलाड़ी ने सात फ्रेम के मुकाबले का पहला फ्रेम 96 के शानदार ब्रेक के साथ जीता लेकिन इसके बाद हाओहुई ने अगले चार फ्रेम जीतकर खिताब अपने नाम किया। महिलाओं के वर्ग (10 रेड) में तीन भारतीय अमी कमानी, कीर्तना पांडियन और अनुपमा रामचंद्रन अंतिम आठ में पहुंच गई। पुरुषों के अंडर-21 वर्ग में आरव संचेती ने ग्रुप 'बी' में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। राहुल विलियम्स और जेबेज नवीन कुमार क्वालीफाई नहीं कर पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.