नई दिल्ली, मई 15 -- 'हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे दोहा। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्पष्ट किया है कि उनकी और अरशद नदीम की कभी भी करीबी दोस्ती नहीं थी। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन चोपड़ा ने यहां डायमंड लीग की पूर्वसंध्या पर नदीम से दोस्ती के बारे में कहा, मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरा (नदीम के साथ) बहुत मजबूत रिश्ता नहीं है। हम कभी करीबी दोस्त नहीं थे। लेकिन इस वजह (भारत-पाक सीमा पर तनाव) से अब हमारे बीच बातचीत पहले जैसी नहीं होगी। बतौर खिलाड़ी हमें बातचीत करनी होगी। दुनिया भर में खेल समुदाय में मेरे कुछ अच्छे दोस्त हैं जो सिर्फ भाला फेंक में ही नहीं हैं बल्कि अन्य खेलों में भी हैं। अगर कोई मुझसे सम्मानपूर्वक बात करता है तो मैं भी उससे पूरे सम्मान के साथ बात करूंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.