नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- शिल्डर ने जैक्सन को हराकर स्वर्ण पदक जीता टोक्यो। नीदरलैंड्स की जेसिका शिल्डर ने शनिवार को यहां 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। 26 वर्षीय शिल्डर ने अपने अंतिम प्रयास में 20.29 मीटर का अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर जीत हासिल की। गत चैंपियन संयुक्त राज्य अमेरिका की चेस जैक्सन ने 20.21 मीटर का थ्रो फेंककर रजत पदक जीता। न्यूजीलैंड की मैडिसन-ली वेशे ने दबाव में अद्भुत संयम दिखाते हुए 20.06 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। अपनी नौंवीं विश्व चैंपियनशिप खेल रहीं चीन की अनुभवी गोंग लिजियाओ 18.96 मीटर के साथ नौवें स्थान पर रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.