नई दिल्ली, अगस्त 20 -- ब्रसेल्स डाइमंड लीग में नहीं खेलेंगे नीरज नई दिल्ली। डाइमंड लीग फाइनल्स में जगह पक्की करने के बाद भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ब्रसेल्स में शुक्रवार को होने वाले इस सीरीज के अंतिम चरण में हिस्सा नहीं लेंगे। डाइमंड लीग की 14 प्रतियोगिताओं में से चार में पुरुष भाला फेंक को जगह मिली है। 27 वर्षीय नीरज ने सिर्फ दो में हिस्सा लेकर ही स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में 28 अगस्त को होने वाले डाइमंड लीग फाइनल्स में जगह पक्की कर ली। उन्होंने 16 अगस्त को सिलेसिया चरण में भी हिस्सा नहीं लिया था। ब्रसेल्स चरण के बाद शीर्ष छह खिलाड़ी फाइनल्स में जगह बनाएंगे। नीरज ने मई में दोहा डाइमंड लीग में 90.23 मीटर के प्रयास के साथ 90 मीटर का जादुई आंकड़ा पार किया था लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.