नई दिल्ली, फरवरी 22 -- गुलवीर को विश्व चैंपियनशिप का टिकट नई दिल्ली। भारत के एशियाई खेलों के कांस्य विजेता गुलवीर सिंह ने इस साल के आखिर में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अमेरिका के बोस्टन में एक इनडोर प्रतियोगिता में 5000 मीटर दौड़ में एशियाई इंडोर रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने शुक्रवार को बोस्टन में टेरियर डीएमआर चैलेंज इनडोर प्रतियोगिता में 12 मिनट और 59.77 सेकंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में क्वालीफाई करने का मानक 13 मिनट 01 सेकंड है। इस तरह वह 13 मिनट से कम समय में 5000 मीटर दौड़ने वाले पहले भारतीय बन गए। विश्व एथलेटिक्स 13 से 21 सितंबर के बीच टोक्यो में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.