नई दिल्ली, मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश की रूपल चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक तिरुवनंतपुरम। उत्तर प्रदेश की विश्व अंडर-20 कांस्य पदक विजेता रूपल चौधरी ने सोमवार को इंडियन ओपन 400 मीटर प्रतियोगिता के छठे चरण में महिलाओं की सीनियर 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 52.41 सेकंड का समय निकाला। तमिलनाडु की आर विथ्या रामराज 53.62 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। केरल की स्नेहा के 54.09 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में केरल के मनु टीएस ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 46.51 सेकंड का समय लेकर जीत दर्ज की। इस सत्र में सीनियर ग्रुप में शामिल हुए दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय धावक जय कुमार 46.93 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दिल्ली के ही तुषार मन्ना तीसरे स्थान (47.00 सेकेंड) पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.