नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- एएआई टेबल टेनिस में हरमीत, सयाली चैंपियन इंदौर। पेट्रोलियम खेल प्रोत्साहन बोर्ड के हरमीत देसाई और सयाली वाणी इंस्टीट्यूशनल टेबल टेनिस में एकल चैंपियन बन गए। हरमीत ने मंगलवार को रोमांचक सात-गेम के फाइनल में भारतीय लेखापरीक्षा एवं खाता विभाग के स्नेहित को हराकर पुरुष एकल खिताब जीत लिया। हरमीत ने 11-9, 11-9, 2-11, 8-11, 11-5, 14-16, 11-5 के स्कोर के साथ मुकाबला जीत लिया। बाद में हरमीत ने यशस्विनी घोरपड़े के साथ रेलवे की जोड़ी प्रीयेश राज और संपदा भिवंडीकर को हराकर मिश्रित युगल खिताब भी जीत लिया। महिला एकल फाइनल में सयाली वाणी ने पेट्रोलियम खेल प्रोत्साहन बोर्ड की साथी सिंड्रेला दास को 4-2 से हराकर खिताब कब्जाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...