लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ। 68वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 बालक और बालिक मणिपुर में 15 से 21 अप्रैल तक खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली उत्तर प्रदेश बालक फुटबॉल टीम का कोच शारीरिक शिक्षक अश्विनी कुमार यादव को बनाया गया है। अश्विनी इस समय हरदोई स्थित विश्व बंधु इंटर कॉलेज में तैनात हैं। उनके कोच बनाए जाने पर प्रधानाचार्य अनुराग सिंह, प्रबंधक हरिश्चंद्र कुशवाहा और जिला क्रीड़ा सचिव हरदोई हेमराज ने अश्विनी को कोच बनाए जाने पर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.