नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। टीम इंडिया नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से करेगी। इसके लिए टीम का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है। हालांकि इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना कम ही है। टी-20 में वापसी के बाद झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हो सकती है। विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और रिंकू जैसे बल्लेबाजों को अभी इंतजार करना होगा। हालांकि टीम के शीर्ष क्रम में बदलाव की कोई गुजांइश नहीं है। दुनिया की नंबर एक टीम ने पिछले दो वैश्विक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच गंवाया है। 2023 के बाद से जीत-हार का रेशियो 3.167 का है जो सभी पूर्णकालिक सदस्य देशों की टीमों से दोगुना है। यह सब टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों की बदौलत है। पिछले साल टेस्ट और टी-20 से संन्यास ल...