नई दिल्ली, फरवरी 19 -- चेन्नई। इब्राहिम जदरान की रिकॉर्ड पारी से अफगानिस्तान ने गुरुवार को टी-20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में कनाडा पर 82 रन की बड़ी जीत के साथ विदा ली। अफगानिस्तान की यह विश्व कप में चौथी बड़ी जीत है। जदरान ने 56 गेंदों में नाबाद 95 रन बनाए जो अफगानिस्तान की ओर से विश्व कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल (44) के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 और रहमानुल्लाह गुरबाज (30) के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी भी निभाई। इससे अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 200 रन बनाकर इस वैश्विक टूर्नामेंट का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद मोहम्मद नबी (7/4) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कनाडा को आठ विकेट पर 118 रन पर रोक दिया। कनाडा की ओर से हर्ष ठाकर ने 30, साद बिन जफर ने 28 और युवराज सामरा ने 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.