नई दिल्ली, जनवरी 19 -- इंडिया ओपन : खेल मंत्री ने स्टेडियम प्रशासक से सफाई मांगी नई दिल्ली। इंडिया ओपन बैडमिंटन के आयोजन में हुई त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के अधिकारियों से 'सुधार के उपाय' करने को कहा ताकि भविष्य में फिर ऐसी स्थिति पैदा नहीं हो। खेल मंत्री ने सोमवार को स्टेडियम प्रशासक के साथ बैठक की। उनसे पिछले सप्ताह टूर्नामेंट में अव्यवस्था के लिए सफाई मांगी गई। मैचों के दौरान कबूतर के कोर्ट पर बीट करने, दर्शक दीर्घा में बंदर की मौजूदगी, वॉशरूम और अभ्यास के स्थलों पर स्वच्छता के अभाव जैसी घटनाओं पर साइ को स्पष्टीकरण देना होगा। एक त्र ने कहा, खेल मंत्री ने इस पर गौर किया है और साइ अगले कुछ दिन में सुधार के उपायों का ब्यौरा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...