नई दिल्ली, मई 27 -- इंग्लैंड की फुटबॉल गोलकीपर मैरी इयरप्स का संन्यास लंदन। इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर मैरी इयरप्स ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने स्विट्जरलैंड में लियोनेस में होने वाली यूरोपीय चैंपियनशिप की शुरुआत से पांच सप्ताह पहले मंगलवार को अपने संन्यास की घोषणा की। इयरप्स ने इंग्लैंड के लिए आठ वर्षों में 53 सीनियर मैच खेले। इयरप्स को 2023 में बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित 2023 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए 'गोल्डन ग्लव्स पुरस्कार जीता था। उन्होंने 2022 और 2023 में सर्वश्रेष्ठ फीफा गोलकीपर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इयरप्स ने कहा कि यह मेरे लिए सही समय है कि मैं हट जाऊं और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका दूं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.